- जिस घाव से खून नहीं निकलता समझ लेना वह जख्म किसी अपने ने ही दिया है
- हक की लड़ाई तो तन्हा ही लड़नी होती है सैलाब तो जीत के बाद ही उमड़ता है
- किसी का दिल दुखाना समुंदर में फेंके गए पत्थर के समान है वह पत्थर अंदर कितना गहराई में जाएगा इसका अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल होता है
- लोग प्रशंसा करते हैं या निंदा इसकी चिंता छोड़ दें सिर्फ एक बात का ध्यान रहे कि ईमानदारी से जिम्मेदारियां पूरी की गई हैं या नहीं
- मन में जो है साफ-साफ कह देना चाहिए क्योंकि सच बोलने से फैसले होते हैं और झूठ बोलने से फासले
- संबंध को जोड़ना एक कला है लेकिन संबंध को निभाना एक साधना है
- जो इंसान जितना खामोश रहता है वह अपनी इज्जत को उतना ही महफूज रखता है
- फूलों की तरह महकते रहो, सितारों की तरह चमकते रहो किस्मत से मिली है यह जिंदगी, सबको हंसाओ और खुद भी हंसते रहो
- जिंदगी के दो नियम है| निकलो फूलों और खुशबू की तरह, किसी को प्रेम देना सबसे बड़ा उपहार है और किसी का प्रेम पाना सबसे बड़ा सम्मान है
- जहां प्रयत्नों की ऊंचाई अधिक होती है वहां नसीब को भी झुकना पड़ता है
- काला रंग सब को बुरा लगता है लेकिन ब्लैक बोर्ड का काला रंग ही भविष्य चमकीला और चमकदार बनाता है
- मुश्किल वह चीज होती है जो हमें तब दिखती है जब हमारा ध्यान लक्ष्य पर नहीं होता है
- शिक्षक और सड़क दोनों एक जैसे होते हैं खुद जहां हैं वहीं पर रहते हैं मगर दूसरों को उनकी मंजिल तक पहुंचा ही देते हैं
- परवाह ना करो चाहे सारा जमाना खिलाफ हो जाए तुम्हारे, चलो सिर्फ उस रास्ते पर जो सच्चा और साफ हो
- मिट्टी का मटका और परिवार की कीमत सिर्फ बनाने वालों को पता होता है तोड़ने वाले को नहीं
- कमजोर व्यक्ति से दुश्मनी सबसे ज्यादा खतरनाक होती है क्योंकि वह उस समय वार करता है जब हम कल्पना भी नहीं कर सकते
- कई बार आपके द्वारा कहे सहानुभूति भरे दो शब्द किसी को जिंदगी में कठिन से कठिन समस्या का सामना करने का मनोबल देती है
- फलदार पेड़ और गुणवान व्यक्ति ही झुकते हैं सूखा पेड़ और मूर्ख व्यक्ति कभी नहीं झुकते, कदर किरदार की होती है वरना कद में तो साया भी इंसान से बड़ा होता है
- जीवन एक ऐसा रंग मंच है जहां किरदार को खुद पता नहीं होता कि अगला दृश्य क्या होगा
- मेहनत वह सुनहरी चाबी है जो बंद भविष्य के दरवाजे भी खोल देती है
- दुनिया में केवल एक ही इंसान आपकी तकदीर बदल सकता है और वह है आप
- अगर जिंदगी में कुछ पाना हो तो तरीके बदलो इरादे नहीं
- जिस तरह पतझड़ के बिना पेड़ों पर नए पत्ते नहीं आते ठीक उसी तरह कठिनाई और संघर्ष के बिना अच्छे दिन नहीं आते
- संसार में सुई बनकर रहें कैंची बनकर नहीं, क्योंकि सुई दो को एक कर देती है और कैंची एक को अनेक कर देती है| मतलब हमेशा जोड़ना सीखो तोड़ना नहीं
- आप कब सही थे इसे कोई याद नहीं रखता| इसी तरह आप कब गलत थे इसे कोई भूलता नहीं है
- जो व्यक्ति शक्ति ना होते हुए भी मन से हार नहीं मानता है उसको दुनिया की कोई भी ताकत हरा नहीं सकती है
- बारिश की बूंदे भले ही छोटी हो लेकिन उनका लगातार बरसना बड़ी नदियों का बहाव बन जाता है
- अच्छा दिल और अच्छा स्वभाव दोनों ही बहुत जरूरी है अच्छा दिल कई रिश्ते बनाता है और अच्छा स्वभाव से रिश्ते जीवन भर बने रहते हैं
- इस संसार में सबसे बड़ी संपत्ति बुद्धि है सबसे अच्छा हथियार धैर्य हैं सबसे अच्छी सुरक्षा विश्वास है और सबसे बढ़िया दवा हंसी है और सबसे बड़े आश्चर्य की बात यह है कि यह सब कुछ निशुल्क है
- जिंदगी की परीक्षा कितनी वफादार होती है उसका पेपर कभी भी लिख नहीं होता है
- इंसान एक दुकान है और जुबान उसका ताला, ताला खुलता है तभी मालूम होता है कि दुकान सोने की है या कोयले की
- दो बातें मानसिक दुर्बलता को प्रकट करती है एक बोलने के अवसर पर चुप रहना दूसरा चुप रहने के अवसर पर बोलना
- मतलब की बात सब समझ लेते है लेकिन बात का मतलब बहुत कम लोग ही समझ पाते हो
- समय और जिंदगी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है जिंदगी समय का सदुपयोग सिखाती है और समय हमें जिंदगी की कीमत बताता है
- जिंदगी में अगर खुश रहना है तो खुद को एक शांत सरोवर की तरह रखें जिसमें कोई अंगारा भी फेंके तो खुद-ब-खुद ठंडा हो जाए
- किरण चाहे सूरज की हो या आशा की जीवन के सारे अंधकार मिटा देती है
- संतोष ही सबसे बड़ा धन है जिसके पास संतोष है वह स्वस्थ है सुखी है और वही सबसे बड़ा धनवान है
- नेक लोगों की संगत में हमेशा भलाई ही मिलती है क्योंकि हवा जब फूलों से गुजरती है तो वह भी खुशबूदार हो जाती है
- जिसके पास धैर्य हैं वो जो चाहे वो पा सकता है
- जिंदगी से ऊंचा उठने के लिए किसी डिग्री की जरूरत नहीं पड़ती है अच्छे शब्द ही इंसान को महान बना देता है
- देने के लिए दान, लेने के लिए ज्ञान और त्यागने के लिए अभिमान सर्वश्रेष्ठ होता है
- जो लोग दूसरों को अपनी दुआओं में शामिल करते हैं खुशियां सबसे पहले उनके ही दरवाजे पर दस्तक देती हैं
- गलती उसी से होती है जो काम करता है निकम्मो की जिंदगी तो दूसरों की बुराई खोजने में ही खत्म हो जाती है
- अच्छी जिंदगी जीने के दो तरीके हैं जो पसंद है उसे हासिल करना सीख लो या फिर जो हासिल हुआ है उसे पसंद करना सीख लो
- अच्छे व्यवहार का आर्थिक मूल्य भले ही ना हो लेकिन अच्छा व्यवहार करोड़ों दिलों को खरीदने की ताकत रखता है
- रिश्ते तो सूरजमुखी के फूलों की तरह होते हैं जिधर प्यार मिले उधर ही घूम जाते हो
- जीवन ऐसा हो जो संबंधों की कदर करें और संबंध ऐसे हो जो याद करने को मजबूर कर दे
- जब आप बहुत सारी मुसीबतों से गुजर रहे हो तो सिर्फ एक बात का हमेशा याद रखो सितारे कभी अंधेरे के बिना नहीं चमकते हैं
- आपकी कर्म ही आपकी पहचान है वरना एक नाम के हजारों इंसान हैं
- ज्ञान अतीत की व्याख्या करने के लिए नहीं बल्कि भविष्य का निर्माण करने के लिए होता है
- इंसान वही श्रेष्ठ है जो बुरी परिस्थिति में पिछड़े नहीं और अच्छी स्थिति में बिगड़े नहीं
- अगर लोग सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही आपको याद करते हैं तो उन्हें गलत मत समझिए क्योंकि आप उनकी जिंदगी की वह रोशनी की किरण है जो उन्हें सिर्फ अंधेरे में ही दिखाई देती है
- अपने सपनों को जिंदा रखिए अगर आपके सपनों की चिंगारी बुझ गई तो समझ लीजिए आपने हार मान ली
- सफल वही है जो अपने दुश्मनों पर नहीं बल्कि अपनी इच्छाओं पर विजय पा लेता है
- मंजिलें कितनी भी दूर क्यों ना हो कभी हिम्मत मत हारो क्योंकि पहाड़ों से निकली नदी ने कभी किसी से समुंदर का रास्ता नहीं पूछा
- इंसान खुद की गलती पर अच्छा वकील बन जाता है और दूसरों की गलती पर सीधा जज बन जाता है
- महान कार्य को करने का एक ही तरीका है जो आप कर रहे हैं उसे पसंद करें
- अपना मूल्य समझो और विश्वास रखो कि आप संसार के सबसे मूल्यवान व्यक्ति
- जिंदगी में कभी किसी को बेकार मत समझना क्योंकि बंद घड़ी भी दिन में दो बार सही समय बताती है
- जो आपसे हमेशा दिल से बात करता हो उसे कभी दिमाग से जवाब मत देना
- समझदार इंसान वह नहीं होता जो ईंट का जवाब पत्थर से देता है समझदार इंसान वह होता है जो फेंकी हुई इट से आशियां बना लेता है
- जिंदगी में जो चाहे हासिल कर लो बस इतना ध्यान रखना कि आपकी मंजिल का रास्ता कभी लोगों के दिलों को तोड़ता हुआ ना गुजरे
- काम ऐसा करो कि नाम हो जाए या फिर नाम ऐसा करो की सुनते ही काम हो जाए
- जीवन में इतना तो संघर्ष कर लेना चाहिए कि अपने बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए दूसरों का उदाहरण ना देना पड़े
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें